डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हरा प्याज, जानिए कई अन्य लाभ

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हरा प्याज, जानिए कई अन्य लाभ

सेहतराग टीम

हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी मददगार होती हैं। इसलिए तो एक्सपर्ट हमें रोजाना हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। वैसे सभी हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं। जैसे कि हरा प्याज हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरे प्याज को हम स्प्रिंग ओनियन भी बोलते हैं। इसका उपायोग हम दूसरी सब्जियों में मिलाकर करते हैं। ये खाने का स्वाद भी बढ़ाता है और गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खाने के स्वाद को लाजवाब बनाने के अलावा ये प्याज सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करता है। डायबिटीज मरीज को अपनी डाइट में 'स्प्रिंग अनियन' जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि 'स्प्रिंग अनियन' को खाने से सेहत को किस तरह के फायदे हो सकते हैं।

पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

डायबिटीज मरीज जरूर खाएं हरा प्याज

हरे प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स के कारण, शरीर की इंसुलिन बनाने की क्षमता बढ़ती है। यह काफी हद तक डायबिटीज को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा हरे प्याज में कैरोटीनॉयड नामक तत्व भी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। ज्यादातर डायबिटीज पेशेंट्स की आंखें खराब होने का खतरा बना रहता है। हरा प्याज में विटामिन-ए होता है जो आंखों की रोशनी को किसी भी नुकसान से बचाता है। इसे आप सलाद या चटनी के रूप में नियमित डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके आंखों की रोशनी अच्छी रहेगी।

शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है हरा प्याज 

  • हरा प्याज भूख को बढ़ाता है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और बेहतर पाचन में मदद करते हैं। इसके अलावा कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप इसे रात या दोपहर के खाने में दूसरी सब्जियों के साथ सलाद के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं जो जुकाम, खांसी और फ्लू से लड़ने के लिए औषधि के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा इसे डाइट में शामिल करने से कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
  • हरे प्याज में कैल्शियम और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हड्डियों की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

शरीर में दिखें ये 5 संकेत तो समझें कि बढ़ा हुआ है आपका ब्लड शुगर लेवल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।